बुलन्द संदेश/ मौहम्मद फिरोज
संभल गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद से संबद्ध महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज,में बी.ए. (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर, अंग्रेजी साहित्य के स्पेशल स्टडी ऑन पोएट्स (कोर्स कोड: 31421) की मौखिक (वाइवा-वोसे) परीक्षा विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई परीक्षा के लिए नियुक्त बाह्य परीक्षक डॉ. मोहम्मद तारिक, सहायक आचार्य, जे. एस. हिंदू पी.जी. कॉलेज, अमरोहा का महाविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ.मोहम्मद अहमद ने डॉ.अजय कुमार एवं डॉ.प्रकाश नारायण की उपस्थिति में स्वागत किया। परीक्षा के सफल संचालन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेन्द्र सिंह ने अंग्रेजी विभाग, विभागाध्यक्ष,बाह्य परीक्षक तथा समस्त संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।


