उत्तर प्रदेश शासन ने निर्बन्धित अवकाश में किया संशोधन, सोमवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले इस दिन निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था। शासन ने अब इसमें संशोधन करते हुए सार्वजनिक अवकाश का निर्णय लिया है।
प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगा राव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन अनुभाग की 17 नवंबर 2025 की विज्ञप्ति में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर 2026 को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था। शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद अब इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन नहीं होगा। पूर्व में जारी अवकाश संबंधी विज्ञप्ति के शेष प्रावधान यथावत रहेंगे।


