cbamazon
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर डीएम ने किया माल्यार्पण

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर डीएम ने किया माल्यार्पण

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर डीएम ने किया माल्यार्पण

बुलंद संदेश ब्यूरो जावेद अब्बासी 

मेरठ।महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को रजबन स्थित वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।डीएम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके जीवन और शिक्षाओं से समानता, शिक्षा, मेहनत और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने लोगों से रामायण के आदर्शों को जीवन में अपनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिले के उनसे संबंधित मंदिरों और स्थलों पर रामायण का अखंड पाठ कराया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में दीप प्रज्ज्वलन भी किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को रामायण में निहित मानवीय और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना है।

जिलाधिकारी ने सभी से जयंती के कार्यक्रम आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित करने का आह्वान किया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल सहित संबंधित अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।