बुलंद संदेश ब्यूरो
कांग्रेस की मासिक बैठक में दमदारी से विधानसभा चुनाव लड़ने का संकल्प
प्रेस नोट
बुलंदशहर । आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने दमदारी से मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। जिला कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ब्लॉक, नगर और बूथ कमेटियों को सक्रिय करने का संकल्प लिया । कांग्रेसियों ने भाजपा को हराने के लिए गांव- गांव, गली-गली जाने का आव्हान किया। कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा पर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे नेताओं को कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच में रहने के निर्देश दिए। बैठक में बूथ कमेटियों के प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि ब्लॉक और नगर कमेटियों को सक्रिय कर उनकी समीक्षा आगामी पंद्रह दिन में की जाएगी। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों के विधानसभा स्तर पर सम्मेलन जुलाई माह में किए जाएंगे और मजबूती से प्रत्येक विधानसभा पर मिशन 2027 की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस सरकार ने आम आदमी का जीना बेहाल कर दिया है, सरकार के खिलाफ प्रत्येक नगर और ब्लॉक में पदयात्रा की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ चलना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, किशन सिंह, नईम मंसूरी, डॉ इरफान और भजनलाल ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी ने लोगों का जनजीवन संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए काम करना होगा और संगठन को मजबूत करना होगा।
कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा, जितेंद्र शर्मा, नजमी चौधरी, राजकुमार बघेल, सचिन वशिष्ठ और रामपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पहले अंग्रेजों से देश आजाद कराया था और इस बार भाजपा की जनविरोधी नीतियों से देश को आजाद कराएंगे। अर्चना पांडा ने कहा कि वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विचारों के साथ कांग्रेस से जुड़ी हैं, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मिलकर साथ लड़ेंगे। बैठक में कांग्रेसियों ने निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करने और सक्रिय स्थितियों को जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव पेश किया जिसको सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, अर्चना पांडा, अनिल शर्मा, साजिद गाजी, मनीष चतुर्वेदी,शकील अहमद, किशन चौधरी, मुकेश रजक, आशु कुरैशी, नजमी चौधरी, गुरुबचन सिंह, अनुपम भारद्वाज, सचिन वशिष्ठ, डॉ इरफान, राजकुमार बघेल, शाकिब मुकदम, चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, सगीर अहमद, नरेश बाल्मिकी, लुकमान चौहान, देशदीपक भारद्वाज, सादिक सैफी, मज़हर अली पाशा, मोहन लाल शर्मा, भजनलाल विमल, अमित जाटव, गौरव जयराम, आदर्शदेव शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रमोद गौड़, नितिन शर्मा, शेर खान, नवाब खान, कृष्ण कुमार सैनी, मनोज भारद्वाज, नूर मौ, नजमी चौधरी, इशू शर्मा, इरशाद पहलवान, आदिल जोझा, हरेन्द्र राघव, प्रमोद कुमार, जतिन स्वामी, शोएब चौधरी, अंश गोस्वामी, अनिल चौधरी, राजेंद्र कश्यप, मुनेंद्र जाटव, आसिफ खान, फिरोज खान, विजय जैनवाल, वर्षा, रचना, प्रीति, वंदना आदि मौजूद रहे ।
------
अर्चना, सुरेंद्र और गौरव का किया स्वागत
प्रेस नोट
बुलंदशहर । कांग्रेस की मासिक बैठक में रविवार को जिला कार्यालय पर सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई अर्चना पांडा, नवनियुक्त युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव गौरव जयराम का कांग्रेसियों ने अभिनंदन किया और बधाई दी। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए संगठन में सक्रिय रहने और पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया। कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से स्वागत कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


