cbamazon
उत्तर प्रदेश

मजलिस में मौलाना मिर्ज़ा दानिश ने दिया देशप्रेम और भाईचारे का सन्देश

मजलिस में मौलाना मिर्ज़ा दानिश ने दिया देशप्रेम और भाईचारे का सन्देश

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी )गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मरहूम शफ़क़त अली के मकान मुहल्ला मजापोता में एक मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस चौथे इमाम हज़रत इमाम ज़ैनुल आबेदीन की शहादत के सिलसिले में आयोजित की गई थी।मजलिस को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मौलाना मिर्ज़ा दानिश साहब नौगानवी ने कहा कि दीन-ए-इस्लाम इंसान को एक-दूसरे के लिए दिल में मोहब्बत व हमदर्दी रखने और अपने वतन (देश) से वफ़ादारी व मोहब्बत करने का पैग़ाम देता है। मौलाना ने इमाम ज़ैनुल आबेदीन (अ.स.) की तालीमात और शिक्षाओं पर रोशनी डाली। इसके साथ ही उन्होंने कर्बला से लेकर कूफ़ा और शाम तक मासूम कैदियों पर ढाए गए अत्याचारों का दर्दनाक मंज़र बयान किया, जिसे सुनकर मजलिस में मौजूद मोममीन व अज़ादार फूट-फूट कर रोने लगे।मजलिस के समापन के बाद शबीह-ए-ताबूत बरामद हुआ। यह मातम और अलविदाई जुलूस गली दायम अली से होता हुआ अज़ाख़ाना मुसम्मात मैमूना ख़ातून पर जाकर संपन्न हुआ।जुलूस के दौरान स्थानीय अंजुमनों ने मातम और नौहाख़्वानी की।इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से नायाब मुज्तबा,नौशा अमरोहवी, मुराद अली ख़ान, जीशान हैदर, शफ़ात हुसैन, बाबर अब्बास,अली हैदर,आलमदार हुसैन,हैदर अब्बास, वसीम हैदर,इस्तेजाब हुसैन,अरमान हुसैन,अनवर हुसैन,वक़ार हुसैन, हिमायत अली, सियादत अली, मौलाना आबिद आदि उपस्थित रहे।