cbamazon
उत्तर प्रदेश

मथुरा में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

मथुरा में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

मथुरा में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

 

 

यमुना एक्सप्रेसवे पर जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बुधवार को दिल्ली से लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे स्थित राया कट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता फूल-मालाओं के साथ पहुंचे और उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम लंबे समय से सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

 

मुकेश धनगर ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाकर जनता के बीच अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाएगी।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजेंद्र पाल गौतम का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा देगा और कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

 

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा, आदित्य तिवारी, कुंवर सिंह निषाद, मनोज गौड़, विपुल पाठक, बलवीर प्रधान, महेश चौबे, ललिता देवी, गीता दिवाकर, आशीष अग्रवाल, अमित राज, हासिम हुमेर, लक्ष्मण धनगर, करन निषाद, मोनू निषाद, सरवन अहमद, वेदांत शर्मा, रूपेश धनगर, मानवेंद्र पांडव, प्रवीण भास्कर, तपेश गौतम, आशिफ कुरैशी, बनवारी चौधरी, अशोक निषाद, कौशल अग्रवाल, भगवान सिंह, विनोद दिवाकर, डॉ. सी.एस. आनंद, हाकिम सिंह छौंकर, के.के. गौतम, धर्मेंद्र चौधरी, राजेश सारस्वत, सुखदेव चौधरी, पीयूष गौतम, गौरांग अग्रवाल, मनोज रावत सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।