cbamazon
उत्तर प्रदेश

*नीट (NEET) परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग की*

*नीट (NEET) परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग की*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के संबंध में दिनांक 25.07.2026 से जिला कलेक्ट्रेट, गाजियाबाद परिसर में प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की पूर्व सूचना। डॉ. बी.आर. अंबेडकर जन्मोत्सव आयोजन समिति, नवयुग मार्केट, गाजियाबाद द्वारा देशभर के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए नीट (NEET) परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के विरोध, उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच, दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई तथा इस प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के समर्थन में दिनांक 25 जुलाई 2026 से जिला कलेक्ट्रेट (डीएम कार्यालय), गाजियाबाद पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

उक्त धरना-प्रदर्शन दिनांक 25.07.2026 को प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। यह कार्यक्रम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) एवं 19(1)(b) द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा शांतिपूर्वक एवं निरस्त्र होकर एकत्र होने के मौलिक अधिकारों के अनुरूप पूर्णतः शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से आयोजित किया जाएगा।

समिति यह भी आश्वस्त करती है कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक शांति, कानून एवं व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा जनसुविधाओं में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी समस्त विधिक निर्देशों, शर्तों एवं आदेशों का पूर्णतः अनुपालन किया जाएगा। कि उपर्युक्त प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की सूचना अभिलेखित करने का कष्ट करें तथा कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की कृपा करें।