cbamazon
उत्तर प्रदेश

नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी दूसरे समुदाय के किशोर को पुलिस ने दबोचा

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)

थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दूसरे समुदाय के आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है। बता दे कि एक गांव में नौ वर्षीय कक्षा पांच की छात्रा से दूसरे समुदाय के 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी का एनकांउटर व आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर मुरादनगर थाने पर जमकर हंगामा किया था। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।