बुलंद संदेश ब्यूरो
बहजोई (दिनेश सक्सेना) जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय पर डीएम अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में आज 07 जुलाई, को प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में जनपद के राजस्व लेखपालों की बैठक आयोजित की गई बैठक में जनपद की तीनों तहसीलों के राजस्व लेखपालों ने प्रतिभाग किया, जिनके कार्यक्षेत्र में नदियां प्रवाहित होती हैं बैठक में जनपद की विभिन्न नदियों से संबंधित राजस्व अभिलेखों की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्यप्रिय सिंह ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र की नदियों के राजस्व अभिलेखों का 1359 फसली आधार वर्ष के अभिलेखों से सावधानी पूर्वक मिलान करें। यदि अभिलेखों में किसी प्रकार का अंतर अथवा परिवर्तन परिलक्षित होता है तो उसका स्पष्ट विवरण तैयार करते हुए आवश्यक तथ्य संकलित किए जाएं। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का परीक्षण पूरी गंभीरता एवं शुद्धता के साथ किया जाए तथा नदियों की वर्तमान स्थिति के अनुरूप आवश्यक विवरण तैयार कर निर्धारित प्रारूप में जिला मुख्यालय को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।बैठक के दौरान राजस्व अभिलेखों के सही रख-रखाव, अद्यतन अभिलेखीकरण तथा नदियों से संबंधित अभिलेखीय विवरणों की शुद्धता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। यह बैठक जनपद के जलस्रोतों और नदियों के संरक्षण तथा उनके सटीक राजस्व अभिलेखों के रख रखाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



