cbamazon
उत्तर प्रदेश

नगर के चौड़ा खड़ंजा रोड पर डाली गई मिट्टी बारिश होने के कारण बनी दलदल, लोगों का गुजरना हुआ मुश्किल, 

नगर के चौड़ा खड़ंजा रोड पर डाली गई मिट्टी बारिश होने के कारण बनी दलदल, लोगों का गुजरना हुआ मुश्किल, 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

मिट्टी के दलदल बन जाने के कारण बच्चे स्कूल व मदरसे जाने से हैं महरूम, नमाज़ियों को भी नमाज़ पढ़ने मस्जिद में जाने में हो रही है परेशानी 

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) नगर की ईदगाह कॉलोनी स्थित चौड़ा खड़ंजा रोड के निवासी नगरपालिका के अधिकारियों की लापरवाही के कारण इन दिनों नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं। और अधिकारी हैं कि कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। नगर के प्रमुख समाज सेवी एवं कांग्रेस नेता महताब पठान ने बताया कि हमारे इस चौड़ा खड़ंजा रोड पर दो माह पहले नाली व खड़ंजा निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, जो करीब 25 दिनों से बंद पड़ा है। बताया कीस रोड की नालियों का अभी निर्माण तो पूरा नहीं हो पाया फिर भी ठेकेदार द्वारा इस रोड पर मिट्टी डाल दी गई। महताब पठान ने कहा कि अगर नाली निर्माण पूरा हो जाता तो हमें भी सबर होता कि रास्ता बनने के लिए मिट्टी डाली गई है।

अब इस समय रोड की हालत यह है कि बारिश होने के कारण पूरा रोड दलदल हुआ पड़ा है। इस दलदल में लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। स्कूल एवं मदरसे में पढ़ने जाने वाले बच्चे इस दलदल के कारण घरों में कैद हो गए हैं, और स्कूल मदरसे नहीं जा पा रहे हैं। यही हाल नमाज़ियों का भी है, इस दलदल के कारण लोगों को मस्जिद में आने में परेशानी हो रही है। महताब पठान ने बताया कि अगर कोई बिमार होजाए तो उसे डाक्टर के लेकर जा नहीं सकते। हमारी कॉलोनी की यानी छोड़ खड़ंजा रोड की इस हालत का कौन जिम्मेदार है, किसी को कोई परवाह नहीं है। इलाके का सभासद, नगर की चेयरमैन, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी चाहते तो ठेकेदार को इस मिट्टी पर पक्की रोड़ी डालने का आदेश देते, ताकि दलदल रूपी गारा में फिसलने से लोगों को कुछ तो राहत मिलती।

महताब पठान ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है शायद इन लोगों को इस रास्ते की क्या दशा है मालूम नहीं है या जानबूझकर अनजान बने हुए हैं। जब इस बारे में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो उनके दोनों फोन नम्बर स्विच ऑफ थे।