cbamazon
उत्तर प्रदेश

*नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न*

*नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद (आशा चौधरी) एनसीआर के नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।लेकिन यदि किसी क्षेत्र में लंबे समय तक सड़कें टूटी रहें या स्ट्रीट लाइटें खराब रहें,पार्कों की स्थिति खराब हो और बार-बार अधिकारी को अपर नगर आयुुक्त को या इनके सुपरवाइजर को अन्य कर्मचारियों को शिकायत करने के बावजूद समाधान न हो,तो यह प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।वार्ड संख्या-65, विवेकानंद नगर मकान नंबर 807 से लेकर 875 तक के नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र की अनेक समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। कई बार नगर निगम के अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत,व्हाट्सएप,फोन तथा लिखित माध्यम से अवगत कराया गया,लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।कब तक ऐसा ही विषय रहेगा की आम पब्लिक इधर से उधर दौड़ती भागती रहेगी।

 

*क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं*

 

1. जर्जर सड़कें क्षेत्र की कई सड़कें टूटी हुई हैं।गड्ढों के कारण वाहन चालकों एवं पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

2. पार्कों की बदहाल स्थिति पार्कों में बैठने की कुर्सियां एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। नियमित रखरखाव के अभाव में पार्कों की उपयोगिता भी प्रभावित हो रही है।

 

3. शिकायतों के समाधान में देरी स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अनेक शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद समयबद्ध कार्रवाई नहीं होती।कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना भी कठिन हो जाता है। *जनता की अपेक्षाएं*

प्रदेश सरकार लगातार पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर बल दे रही है।ऐसे में स्थानीय निकायों की भी जिम्मेदारी है कि वे जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।यदि शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो जनता का विश्वास प्रभावित होना स्वाभाविक है। *हमारी मांग* • वार्ड संख्या-65, विवेकानंद नगर का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कराया जाए।

 जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।

पार्कों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। • लंबित शिकायतों की समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। जनता कर एवं अन्य शुल्क समय पर जमा करती है,इसलिए उसे मूलभूत नागरिक सुविधाएं समय पर मिलना भी उसका अधिकार है।उम्मीद है कि नगर निगम इस विषय को गंभीरता से लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा।