cbamazon
उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत दनकौर नें सरकारी सड़क व नाली से हटाया अतिक्रमण

नगर पंचायत दनकौर नें सरकारी सड़क व नाली से हटाया अतिक्रमण

 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

दनकौर। नगर पंचायत दनकौर के वार्ड नंबर-7 में सरकारी सड़क एवं नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान अधिशासी अधिकारी फिरोज खान के निर्देशन में चलाया गया।

अधिशासी अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी सड़क और नाली पर अतिक्रमण कर लिया गया था, जिससे आवागमन के साथ-साथ विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और नाली को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर शासन की महत्वाकांक्षी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत नई सड़क का निर्माण कराया जाना है। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

अधिशासी अधिकारी फिरोज खान ने नागरिकों से अपील की कि वे सरकारी भूमि, सड़क एवं नालियों पर अतिक्रमण न करें तथा नगर के विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों/नाली व रास्तें पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर गौरव सैनी टैक्स कलेक्टर सहित पंचायत कर्मी मौजूद रहे।