cbamazon
उत्तर प्रदेश

नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन के कुशल नेतृत्व में शिक्षा सम्मान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन  के कुशल नेतृत्व में शिक्षा सम्मान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

बुलन्द संदेश ब्यूरो

अमरोहा(डा.महताब अमरोहवी)

नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन के कुशल नेतृत्व में शिक्षा सम्मान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्ष के कर-कमलों द्वारा हाल ही में संपन्न हुए दो प्रमुख कार्यक्रमों मेधावी छात्रा का सम्मान और विशाल स्वास्थ्य शिविर ने अमरोहा में एक मिसाल कायम की है।इस वर्ष नीट परीक्षा में उच्च अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा तूबा काजमी का भव्य सम्मान किया गया। देश की बेहद प्रतिष्ठित और कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में अमरोहा की बेटी तूबा काजमी ने शानदार सफलता प्राप्त कर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।

तूबा ने 661 अंक और ऑल इंडिया स्तर पर 842वीं रैंक हासिल की है।

इस प्रेरणादायक उपलब्धि पर अमरोहा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जैन ने विशेष रूप से मेधावी छात्रातूबा काजमी को सम्मानित किया। अध्यक्ष ने उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट किया, माल्यार्पण किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।इस गरिमामयी अवसर पर डॉक्टर चंद्रा के सुपुत्र डॉक्टर सोहेल तथा वार्ड नंबर 26 मुल्लाना के लोकप्रिय सभासद फहीम शाहनवाज़ जी विशेष रूप से उपस्थित रहे,जिन्हों ने छात्रा का हौसला बढ़ाया। शहर के कई गणमान्य और प्रबुद्ध नागरिक भी इस दौरान मौजूद रहे, जिन्होंने इस सफलता को अमरोहा के लिए गर्व का क्षण बताया