बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) नगरपालिका परिषद मुरादनगर के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के दौरान गंग नहर पर नगरपालिका द्वारा कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं, साथ ही खाने-पीने की व्यवस्था के लिए लगाए जा रहे शिविरों की भी बारीकी से जांच की जारही है। शिविर संचालको व कावड़ मार्ग पर स्थित होटल संचालको को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, ताकि पवित्रता वह शुद्धता का ध्यान रखा जा सके ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा मेरठ रोड पर सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है नगर पालिका परिषद के कर्मचारी पूरी तरह से साफ सफाई में लगे हुए हैं। जिसको लेकर उन्होंने कावड़ मार्गों का निरीक्षण भी किया है जहां-जहां कोई कमी देखी जा रही है उस कमी को पूरा कराया जा रहा है।


