cbamazon
उत्तर प्रदेश

नगरपालिका परिषद और ठेकेदार द्वारा घोर लापरवाही कॉलोनी वासी परेशान

नगरपालिका परिषद  और ठेकेदार द्वारा घोर लापरवाही  कॉलोनी वासी परेशान

बुलन्द संदेश ब्यूरो

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) नगर के वार्ड 23 नया नूरगंज ईदगाह चौड़े खड़ंजे का दो महीने से रुक रुक कर निर्माण किया जा रहा है, पिछले दो महीने होने के बावजूद अभी तक आधी नाली भी नहीं बन पाई है। नाली नहीं बनने के कारण रोडपर फैली गन्दगी के कारण इस क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। नाली निर्माण पिछले 15 दिनों से बंद पड़ा है। ठेकेदार द्वारा रास्ते पर पीली मिट्टी डाल दी गई है, जिस कारण फिसलन बन गई बच्चे और बड़े सब फिसल कर गिर रहे हैं। अगर मिट्टी फैलाकर उस पर रोड़ी डालदी जाती तो नर्क जैसे हालत ना बनते। काम चल रहा है या रुका पड़ा है, इस ओर हमारे जनप्रतिनिधि भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस नेता एवं प्रमुख समाज सेवी महताब पठान ने इस बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा महसूस होता है ठेकेदार इस रास्ते को बनाने योग्य नहीं है। महताब पठान ने कहा कि इस रोड के नाली व सड़क निर्माण का काम एक से डेढ़ माह के बीच मुकम्मल होजाना चाहिए था, लेकिन दो महीने का टाइम गुज़रने के बाद भी अभी तक नाली तक का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है, रोड बनना तो दूर की बात है। महताब पठान ने नगरपालिका मुरादनगर के अधिशासी अधिकारी मांग की है इस ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर किसी दूसरे ठेकेदार को ठेका दिया जाए।