cbamazon
उत्तर प्रदेश

नजफे हिन्द की सालाना मजलिस को लेकर डीआईजी से मिले मौलाना शबाब हैदर नकवी, प्रशासनिक सहयोग का मिला आश्वासन

नजफे हिन्द की सालाना मजलिस को लेकर डीआईजी से मिले मौलाना शबाब हैदर नकवी, प्रशासनिक सहयोग का मिला आश्वासन

बुलन्द संदेश*तोक़ीर हैदर जाफरी

मुरादाबाद। दरगाहे आलिया नजफे हिन्द जोगीपुरा के प्रशासक मौलाना शबाब हैदर नकवी साहब ने मुरादाबाद स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंचकर डीआईजी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीआईजी मुनिराज जी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान मौलाना शबाब हैदर नकवी ने नजफे हिन्द में 21, 22, 23 और 24 मई 2026 को आयोजित होने वाली सालाना मजलिस के संबंध में जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान आने वाली व्यवस्थाओं, संभावित परेशानियों और इंतजामात को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस पर डीआईजी ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सिरसी जनाब उरूज आलम, तौकीर हैदर जाफरी, सीरत उरूज, नौगांव सादात से आए शाहबाज अली, शहजाद अली और इमरान आब्दी भी मौजूद रहे।