और कहा की अपराधी को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा और खानी पड़ेगी जेल की हवा
बुलन्द संदेश ब्यूरो
औरंगाबाद (वसीम खाॅन) नवागत थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने शुक्रवार को औरंगाबाद थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया और कहा की थाने में अपराध व अपराधियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा खुर्जा देहात से आए नवागत थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने औरंगाबाद थाने पहुंचकर चार्ज संभाला औरंगाबाद थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण करते ही थाना क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। एसएसपी के आदेश अनुसार बुलंदशहर में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कप्तान का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन में थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मी पर गाज गिरी है। जबकि एक पुलिसकर्मी के पेट में दर्द हो रहा था छुट्टी नहीं मिली तो सिपाही ने खुद को गोली मारी में मौत से पहले ऑडियो बनाया कहा 3 पुलिस वाले जिम्मेदार है मृतक सिपाही सुधीर औरंगाबाद थाना क्षेत्र के लखावटी चौकी क्षेत्र में सिपाही की मौत के मामले में अब एक ऑडियो सामने आया है जो घटना से पहले का है ऑडियो में सुधीर ने कहा मेरे पेट में दर्द था मैंने छुट्टी मांगी तो मुंशी अंकित गुर्जर मुंशी सुधीर और थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने मुझे टॉर्चर किया और मुझे लाइन हाजिर कर दिया वहीं एसएसपी ने तीनों एक थाना प्रभारी दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर जाँच के आदेश दिए हैं जिले के पुलिस महकमे में इन दिनों में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है। खुर्जा देहात से आए थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने कहा कि अपराधी चाहे कितनी भी बड़ी पहुंच वाला क्यो ना हो उसे किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। वरना क्षेत्र में गलत काम करता पाया गया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा और क्षेत्र में अपराध को नियंत्रित करना नगर पुलिस की प्राथमिकता होगी हमारी अपराधियों पर विशेष नजर रहेगी थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने कहा कि थाना क्षेत्र में दलालों के लिए कोई स्थान नहीं है पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी एवं अपराधियों पर पुलिस अपनी पैनी नजर रखेगी पीड़ित को पूरी सहायता दी जाएगी। थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव की आमजन से अपील दलालों से रहे सावधान, खुद आकर हमसे मिलकर कराए अपनी समस्याओं का समाधान और अगर किसी आमजन को कोई दिक्कत आती है तो सीधे मेरे ऑफिस में आकर मुझसे मिल सकते हैं। और थानें में अधिकारियों से मिलने के लिए आपको किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं और ना ही किसी को पैसे देने की आवश्यकता है अपनी समस्या आप स्वयं उक्त अधिकारियों से मिलकर बताएं आपकी समस्या को विधिवत निष्पक्ष रूप से निस्तारण किया जाएगा। अक्सर देखा जाता है की भोले भाले लोगों को अधिकारियों से मिलाने के नाम पर और कार्रवाई कराने के नाम पर कुछ दलालों द्वारा पैसे ले लिए जाते हैं जिसको देखते हुए औरंगाबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने दलाली खत्म करने के लिए लोगों से अपील की है जिससे आमजन जागरूक हो सके और दलालों से बचा जा सके। और कहां की संविधान में विश्वास रखने वाले नागरिक पुलिस को अपना मित्र और उनके मान सम्मान में पुलिस कोई कमी नहीं करेगी। नागरिक किसी भी समय उनसे मिलकर अपनी परेशानी प्रार्थना पत्र देते हुए रख सकते हैं और उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को कानून संबंधी शिकायत है तो वह किसी भी समय थाने में संपर्क कर सकता है उनका प्रयास रहेगा कि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी ने होने दी जाएगी। पुलिस जनता की मित्र जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है पीड़ित को थाने से निराश नहीं होना पड़ेगा वहीं उन्होंने अपने स्टाफ को विभिन्न दिशा निर्देश देते हुए कार्य प्रणाली दुरुस्त रखने के आदेश दिए।


