cbamazon
उत्तर प्रदेश

*NH-9 शिवपुरी रोड पर कूड़े का अंबार, गंदगी के बीच भोजन तलाश रहे गोवंश; जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल*

*NH-9 शिवपुरी रोड पर कूड़े का अंबार, गंदगी के बीच भोजन तलाश रहे गोवंश; जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

  गाजियाबाद( आशा चौधरी )

नेशनल हाईवे-9 स्थित शिवपुरी रोड पर फैली गंदगी और कूड़े के ढेर नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। सड़क किनारे पड़े सड़े-गले कचरे के बीच कई गोवंश भोजन तलाशते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है।बरसात के कारण कूड़े के बीच जलभराव हो गया है। सड़ते कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट खाने से गोवंश के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है, वहीं यह स्थिति सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी पैदा कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियमित सफाई नहीं होने से कूड़े का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल कूड़ा हटाने, नियमित सफाई कराने और आवारा गोवंश के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

यह तस्वीर साफ दर्शाती है कि नेशनल हाईवे-9 के शिवपुरी रोड पर स्वच्छता व्यवस्था बदहाल है। यदि समय रहते कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया, तो यह क्षेत्र संक्रामक बीमारियों और दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।