cbamazon
उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन 'साइ-वज्र' की समीक्षा, कांवड़ यात्रा के दौरान साइबर निगरानी बढ़ाने के निर्देश

ऑपरेशन 'साइ-वज्र' की समीक्षा, कांवड़ यात्रा के दौरान साइबर निगरानी बढ़ाने के निर्देश

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

एसपी देहात ने गूगल मीट के जरिए साइबर हेल्प डेस्क की बैठक ली, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

 

संवाददाता: जावेद अब्बासी

 

 

मेरठ। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने सोमवार को देहात क्षेत्र के सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में ऑपरेशन 'साइ-वज्र' के तहत साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई और आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान साइबर व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में फर्जी कॉल सेंटर, म्यूल बैंक खाते, एटीएम कैश आउट, चेक विदड्रॉल, संदिग्ध मोबाइल नंबरों और सिम बॉक्स से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। एसपी देहात ने सभी थाना प्रभारियों और साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों को साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संदिग्ध बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के साथ-साथ आमजन को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा गया।