cbamazon
उत्तर प्रदेश

पांच लोगों की हत्या की फर्जी सूचना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)


पुलिस कंट्रोल रुम पर सोमवार दोपहर को गांव बसंतपुर सैंथली में पांच लोगों की हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो हत्या का मामला फर्जी निकला। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब पांच बजे पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी गई कि गांव बसंतपुर सैतली में पांच लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही मुरादनगर थानाप्रभारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पर कुछ नहीं मिला। बताया गया कि गांव बसंतपुर सैंथली में राजमिस्त्री मकान की छत पर निर्माण कार्य कर रहा था। उसने अपना मोबाइल नीचे चार्जिग करने के लिए लगा दिया और काम करने के लिए चला गया। इसी बीच किसी ने राजमिस्त्री का फोन का प्रयोग करके यह सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।