cbamazon
उत्तर प्रदेश

*पेड़ों को बचाने में नगर निगम का महत्वपूर्ण योगदान कब दिखेगा?*

*पेड़ों को बचाने में नगर निगम का महत्वपूर्ण योगदान कब दिखेगा?*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

ग़ाज़ियाबाद(आशा चौधरी)

एनसीआर के थाना कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम डी-ब्लॉक मुख्य मार्ग (गली नंबर-01 से आगे तक) पर डिवाइडर कई स्थानों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।इसके कारण डिवाइडर पर लगे अनेक पेड़ों की जड़ें खुल गई हैं और कई पेड़ गिरने की स्थिति में पहुँच चुके हैं।बरसात और तेज़ हवा के दौरान इन पेड़ों के गिरने से किसी भी समय गंभीर दुर्घटना एवं जन-धन की हानि हो सकती है।दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि पिछले कई महीनों से स्थानीय नागरिक लगातार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत एवं अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।एक ओर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर वर्षों पुराने पेड़ों को बचाने के लिए आवश्यक मरम्मत और संरक्षण कार्य समय पर नहीं किए जा रहे हैं।यदि समय रहते डिवाइडर की मरम्मत कर पेड़ों की जड़ों को सुरक्षित कर दिया जाए, तो इन बहुमूल्य पेड़ों को बचाया जा सकता है और संभावित दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकता है।

*जनहित में अनुरोध- नगर निगम से विनम्र अनुरोध है कि* क्षतिग्रस्त डिवाइडर की तत्काल मरम्मत कराई जाए।पेड़ों की खुली जड़ों को सुरक्षित किया जाए।पूरे मार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक संरक्षण कार्य कराया जाए।बरसात के मौसम को देखते हुए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराया जाए।पेड़ बचेंगे, तभी पर्यावरण बचेगा और नागरिक भी सुरक्षित रहेंगे।