चेयरपर्सन ने शिवलिंग स्थल का निरीक्षण कर जिलाअधिकारी को अवगत कराया
बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर ।नगर के मौहल्ला मुफ्तीवाड़ा (वार्ड नम्बर-दस) में उस समय भारी कौतूहल और आस्था का माहौल बन गया जब दौज वाली पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान मिट्टी से एक प्राचीन शिवलिंग प्रकट हुई ।इस चमत्कारिक घटना की खबर जैसे ही नगर में फैली मौके पर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ महिला-पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते वहां पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया ।बच्चों की सजगता से सामने आई शिवलिंग मिली। जानकारी के अनुसार मौहल्ला मुफ्तीवाड़ा में पिछले काफी समय से दौज वाली पोखर के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है रविवार सुबह मौहल्ले के कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे इसी दौरान बच्चों को मिट्टी में कुछ उभरा हुआ हिस्सा दिखाई दिया। जिसे उन्होंने शुरुआत में कछुआ समझा बच्चों ने जब पैर मारकर देखा तो उन्हें कुछ अलग महसूस हुआ। इसके बाद बच्चों ने वहां मिट्टी खोदना शुरू कर दिया ।बच्चों ने जब फावड़े की मदद से काफी गहरी खुदाई की तो नीचे एक प्राचीन पत्थर दिखाई दिया ।हैरत की बात यह रही कि फावड़ा लगने के बावजूद उस दिव्य पत्थर पर खरोंच का एक भी निशान नहीं आया। पूरी तरह मिट्टी हटाने पर वहां एक सुन्दर शिवलिंग दिखाई दी। जल के लिए गड्ढा खोदते समय निकले शंख मौहल्लेवासियों ने बताया कि पोखर के पास जब जल के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था तो वहां से शंख भी निकले एक साथ शंख और शिवलिंग का मिलना क्षेत्र में भारी कौतूहल का विषय बन गया है। मौहल्लेवासियों का साफ कहना है कि यह साक्षात भोले बाबा की कृपा नहीं तो और क्या है श्रद्धा से सराबोर लोग अब इस पावन स्थल पर भव्य भोले बाबा का मन्दिर बनाने की मांग कर रहे है ।
वार्ड सभासद कपिल कुमार आर्य, तुरन्त मौके पर पहुंचे उन्होंने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर तुरन्त सुरक्षा के इंतजाम किए। भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग के चारों ओर सीमेंट और ईंटें लगवा कर एक सुरक्षित घेरा तैयार कराया गया। ताकि श्रद्धालु वहां व्यवस्थित तरीके से पूजा-पाठ कर सकें ।देखा गया की कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, एस आई गौरव कुमार, भी शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचे। फिलहाल पूरे मौहल्ले में उत्सव जैसा माहौल है सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जल, बेलपत्र और दूध लेकर बाबा के दर्शन और जलाभिषेक करने पहुंच रहे है ।नगर में यह घटना हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है ।

तालाब में शिवलिंग निकलने पर पूजा अर्चना शुरु
शिकारपुर में शासनादेशों पर नगरपालिका परिषद शिकारपुर द्वारा बड़े स्तर पर दौज वाली पोखर (तालाब) का सौन्दर्य करण चल रहा है कल शाम बच्चों द्वारा खेलते समय एक शिवलिंग ( पिन्डी ) दिखाई देने पर खबर फैलने पर शिवलिंग को देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी मौके पर नगर पालिका परिषद शिकारपुर चेयरपर्सन राजबाला देवी द्वारा निरीक्षण भी किया गया ।उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी बुलन्दशहर को स्थति से अवगत कराकर उस जगह को संरक्षित किया जायेगा। श्रधालुओं ने शिवलिंग की पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक कर दान पात्र में रुपये डालने शुरू कर दिये हैं हर हर महादेव के नारे लगाते हुये जोश में दिखाई दे रहे हैं


