बुलन्द संदेश ब्यूरो
बुलंदशहर (वसीम खाॅन) भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरीश भारद्वाज जी तथा जिला बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने वाले थे।

लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही अमरीश भारद्वाज जी को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट नज़रबंद कर दिया गया। क्या किसानों की आवाज़ उठाना अब अपराध बन गया है क्या शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना भी अब सरकार को स्वीकार नहीं लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। किसानों की आवाज़ को नज़रबंदी और दमन से दबाया नहीं जा सकता।

भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन अन्याय के विरुद्ध हमेशा किसानों और युवाओं की आवाज़ बनकर खड़ा रहेगा जय जवान जय किसान


