बुलन्द संदेश
बच्चे,बूढ़े और जवानों ने लिया वर्षा का आनंद
-वर्षा धान,गन्ने की फसल के लिए लाभदायक:ज्ञानेन्द्र
-खेतों में पानी भरने से बेलवाली फसलों को होगा भारी नुकसान
हापुड़-9 जुलाई
गत बुधवार की शाम से शुरू हुई वर्षा के गुरुवार की देर शाम तक बारिश जारी रहने से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ पापड़ नगरी व हैंडलूम नगरी में जल भराव होने जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें,तो अभी वर्षा से 10 व 11 जुलाई को भी जारी रहेगी। वर्षा से बेल वाली फसलों को भारी नुकसान होगा।
आपको बता दें कि गत बुधवार की शाम से वर्षा शुरू होने के बाद रुक-रुक कर गुरुवार की देर शाम तक जारी रही। तेज वर्षा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वर्षा का बच्चे,बूढ़े और जवानों ने भरपूर आनन्द लिया।
हापुड़ में वर्षा होने से नगर पालिका परिषद,शहर के मौहल्ला छज्जूपुरा,अतरपुरा चौपला,स्वर्र्ग आश्रम रोड,शिवपुरी,मजीदपुरा,कोठी गेट,गोल मार्केट,गढ़ रोड,अतरपुरा चौपला और पिलखुवा में रेलवे रोड,शिवाजी नगर,रमपुरा रोड़़़़़़,गांधी बाजार,चंडी मंदिर मार्ग सहित अन्य मोहल्लों में वर्षा का पानी भर गया। स्कूली बच्चों को गलियों में भरे पानी से होकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ा।
आपको बता दें,कि नगर पालिका परिषद ने दावा किया था,कि बरसात में शहर में जल भराव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। गुरुवार की दोपहर हुई वर्षा में उनके दावे पानी के साथ बह गये। शहर में जल भराव की समस्या से लोगों को जूझने के लिए मजबूर होना पड़ा।
धौलाना क्षेत्र के किसान भवेन्द्र सिंह शिशौदिया का कहना है,कि वर्षा खेतों में खड़ी में गन्ने,धान व दाल की फसल के लिए बहुत लाभकारी है।
हापुड़ ब्लाक क्षेत्र गांव वझीलपुर निवासी किसान ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि वर्षा का पानी खेतों में भरने से बल वाली हरी सब्जियां जैसे तोरी,लोकी,करेला,काशीफल पालक आदि की फसलें नष्टï हो जायेगी। जिससे किसानों को काफी नुकसान होगा।


