बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) दिल्लीे मेरठ रोड स्थित श्री महाकाली पीठ हनुमंत धाम में शनिवार को भगवान महादेव शिव के परिवार और मां जगदम्बा की प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस धाम में विराजने वाले महादेव को हरीगिरेश्वर महादेव के नाम से जाना जाएगा। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत स्वामी हरीगिरी जी महाराज द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा।

यह मंदिर पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके अलावा श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने डॉ. उदिता त्यागी की सन्यास दीक्षा शुरु कराई। महोत्सव के प्रथम दिवस सभी देव मूर्तियों का विधिविधान से जलाधिवास कराया गया। इस मौके पर ज्योति त्यागी, रीना त्यागी, मधु त्यागी, डॉक्टर संध्या, गीता चौधरी, तन्नू शर्मा, तोशी, शैली त्यागी, साधना पाण्डे, बिंदु त्यागी हिना, मनोरमा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।


