बुलन्द संदेश /ब्यूरो
राजपाल त्यागी त्यागी समाज के भी एक मात्र ऐसे नेता थे जिन का देहरादून से दिल्ली तक और मुरादाबाद से शामली तक त्यागी समाज के लोगों में अच्छा प्रभाव था
मुरादनगर।(नासिर मंसूरी) मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से अलग अलग पार्टियों से एवं निर्दलीय भी चुनाव जीत कर छह बार विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजपाल त्यागी किसान मजदूर कमजोर वर्ग के एकमात्र नेता थे। वह प्रदेश भर में जहां भी जाते थे सबसे पहले मुरादनगर के लोगों का नाम लेते थे। मुरादनगर के लोगों को सम्मान देते थे और मुरादनगर के लोगों को अपने परिवार की तरह मानते थे। राजपाल त्यागी त्यागी समाज के भी एकमात्र नेता थे जिन का प्रभाव देहरादून से दिल्ली तक और मुरादाबाद से शामली तक त्यागी समाज के लोगों में अच्छा प्रभाव था जिनका जीता जागता उदाहरण था उनकी श्रद्धांजलि सभा में देहरादून से आगरा तक और मुरादाबाद से शामली तक त्यागी समाज के सैकड़ों लोग अपने दिवगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। त्यागी समाज के लोगों का यह भी कहना है कि वह कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी जैसा नेता उत्तर प्रदेश में नहीं है जिन्होंने अपने क्षेत्र के लिए इतने विकास कार्य किये जिससे क्षेत्र के लोग उन्हें विकास पुरुष के नाम से पुकारने लगे थे।


