cbamazon
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक स्वर्गीय रामकृष्ण माहेश्वरी को 15 वीं पुण्यतिथि पर किया याद

पूर्व विधायक स्वर्गीय रामकृष्ण माहेश्वरी को 15 वीं पुण्यतिथि पर किया  याद

पूर्व विधायक स्वर्गीय रामकृष्ण माहेश्वरी को 15 वीं पुण्यतिथि पर किया  याद 

मुरादाबाद /कांठ ( सुदेश बिश्नोई ) सर्व समाज के नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय रामकृष्ण माहेश्वरी की आज 15 वीं पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया और उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की गई l उनके पुत्र नगर के प्रसिद्ध महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक भाजपा नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के संयुक्त मंत्री मुकेश माहेश्वरी ने बताया कि सर्व समाज के लिए" अंतिम यात्रा वाहन " की सुविधा लोगों को शीघ्र मिलने लगेगी l नगर में अभी तक मोक्ष धाम जाने के लिए अंतिम यात्रा वाहन की सुविधा नहीं हैl अंतिम यात्रा वाहन के उपलब्ध होने से सर्व समाज के लोगों को काफी लाभ मिलेगाl लोगों ने श्री माहेश्वरी की इस पहल का स्वागत किया हैl नगर में सर्व समाज के लोकप्रिय नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय रामकृष्ण महेश्वरी की 2 जुलाई को 15 वीं पुण्यतिथि थी उनका 2 जुलाई 2011 को देहांत हो गया था l श्री रामकृष्ण माहेश्वरी 1980 से लेकर 85 तक कांठ विधानसभा से विधायक रहे थेl श्री माहेश्वरी वैश्य सभा , कांठ के संरक्षक, संस्थापक सदस्य (, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज)) ,
जिला अध्यक्ष,( माहेश्वरी सभा जिला मुरादाबाद),सदस्य कार्य समिति (अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा ) एवं संरक्षक 
 (श्री धर्मोपदेष्टि रामलीला कमेटी , कांठ) आदि पदों पर रहे थेl श्री मुकेश माहेश्वरी ने आज बताया कि देश की प्रमुख सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के माध्यम से अंतिम यात्रा वाहन शीघ्र ही नगर में उपलब्ध होगा और सर्व समाज के लिए उपलब्ध रहेगाl