cbamazon
उत्तर प्रदेश

प्रकाशनट्यूबवेल विद्युत कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज

प्रकाशनट्यूबवेल विद्युत कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

बुलन्द संदेश ब्यूरो
बुलन्दशहर (वसीम खाॅन) भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हैदर अली खान असद ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के डिबाई क्षेत्र के एक जूनियर इंजीनियर एवं उनके अधीन कार्यरत लाइनमैन पर नए कृषि ट्यूबवेल विद्युत कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, प्रार्थी अपनी कृषि भूमि एवं बाग के लिए नया ट्यूबवेल विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने हेतु संबंधित विद्युत कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वहां संबंधित अधिकारियों ने सरकारी प्रक्रिया से इतर अवैध धनराशि की मांग की तथा रिश्वत न देने की स्थिति में आवेदन पर अनावश्यक आपत्तियां लगाकर कनेक्शन में विलंब करने एवं कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने के लिए मजबूर करने की बात कही शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज प्रार्थना पत्र में कहा है कि यदि इस प्रकार की शिकायतों की निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो किसानों एवं आम उपभोक्ताओं का सरकारी व्यवस्था पर विश्वास प्रभावित हो सकता है। उन्होंने आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय एवं विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है हैदर अली खान असद ने यह भी अनुरोध किया है कि उनके ट्यूबवेल विद्युत कनेक्शन के आवेदन का निस्तारण बिना किसी अनावश्यक बाधा एवं बिना किसी अवैध धनराशि की मांग के नियमानुसार कराया जाए। साथ ही उन्होंने शासन से अपेक्षा की है कि विद्युत विभाग में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे किसानों एवं आम नागरिकों को भ्रष्टाचार और अनावश्यक उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कर शासन से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष अभी सार्वजनिक रूप से प्राप्त नहीं हुआ है।