cbamazon
उत्तर प्रदेश

प्रतिबिम्ब पोर्टल की मदद से एक साइबर ठग गिरफ्तार,दो पहले ही जा चुके हैं जेल

प्रतिबिम्ब पोर्टल की मदद से एक साइबर ठग गिरफ्तार,दो पहले ही जा चुके हैं जेल

बुलन्द संदेश ब्यूरो

अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी)प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्रदर्शित होने वाले संदिग्ध मोबाइल नम्बरों के जांच के क्रम में साइबर क्राइम थाना अमरोहा पुलिस टीम द्वारा Shine.com व Noukri.com के अधिकारी बताकर ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना अमरोहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2026 धारा 318(4),319(2),317(2),338,336(3),340(2),61(2) भारतीय न्याय संहिता व 66(सी)/66(डी) आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित Shine.com व Noukri.com का डाटा प्राप्त कर लोगो को नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त रोहन यादव पुत्र जय प्रकाश निवासी कुंदन नगर निकट रामलीला मैदान, लाइनपार,थाना मझोला जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया ।पुलिस टीम के अनुसार प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्रदर्शित होने वाले संदिग्ध मोबाइल नम्बरों के जांच के क्रम में प्रकाश में आया कि दिनांक 17 जून 2025 को अभियुक्तगण ने शाईन डाट कॉम व नौकरी डाट कॉम से डाटा प्राप्त कर पीडित आशुतोष सैन निवासी बाजार टोला, 983, ताल,अमरपाटन, जिला मईहार, मध्य प्रदेश के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गयी।अभियुक्तों द्वारा सम्पुर्ण देश के अलग-अलग हिस्सो के लोगों के साथ पिछले एक वर्ष से नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर फ़्रॉड किया जा रहा था.उल्लेखनीय है कि प्रतिबिंब पोर्टल एक अत्याधुनिक साइबर अपराध निगरानी और विश्लेषण प्रणाली है, जिसे भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र I4 सी द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।जब कोई साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या National Cyber Crime Reporting Portal पर दर्ज की जाती है, तो सम्बंधित मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण प्रतिबिंब में दर्ज होते हैं । यह पोर्टल इन नंबरों की भौगोलिक स्थिति करता है, जिससे अपराधियों की वास्तविक लोकेशन का पता चलता है । उक्त जानकारी के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच की जाती है।

पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त मुकुल सम्बन्धित कम्पनी से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों का डाटा लेकर मोहम्मद फहीम व इसके साथी शाहबाज़ अहमद के द्वारा इनके पास कॉल करके इनको नौकरी दिलाने के लिए अलग-अलग फीस के रूप में ( उदारहण रजिस्ट्रेशन फीस 1980रू, डाकुमेंट वेरीफिकेश- 3500रू, ऑफर लेटर- 6500रू आदि ) अलग-अलग फर्जी बैंक खातों में पैसा लेकर उनके फोन नम्बर को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता था। इसके बाद विशाल व इसके भाई रोहन यादव द्वारा इस पैसे को भिन्न-भिन्न एटीएम से निकाला जाता था तथा इन्ही के द्वारा गरीब लोगो के नाम पर बैंक खाते व सिम कार्ड खुलवाकर उपलब्ध कराने का काम किया जाता था। ज्ञात रहे कि इस रिपोर्ट के संदर्भ में मोहम्मद फहीम पुत्र जरीफ हुसैन निवासी ग्राम नूरियों सराय थाना कोतवाली सम्भल जनपद सम्भल तथा विशाल पुत्र जय प्रकाश निवासी कुन्दन नगर निकट रामलीला ग्राउंड, लाइनपार,थाना मझोला जनपद मुरादाबाद को पहले गिरफ्तार कर के जेल भेजा जा चुका है।