बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ ( सुदेश बिश्नोई )l प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने तेजाब पीकर जान देने का प्रयास किया पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना छजलेट के गांव सलावा का है वहां के नूर हसन का कहना है कि उसकी पुत्री यासमीन का मुकदमा रिहान, अब्दुल सलाम, अरमान, रहनुमा पुत्री छिददा के खिलाफ चल रहा है जो कि न्यायालय में बिचाराधीन है इस वक्त मुकदमे में गवाही प्रक्रिया संचालित है। शाम को करीब 4:00 बजे उसकी बेटी गांव में दवाई लेने जा रही थी तभी वहां पर मौजूद बाबू पुत्र शहजाद, अब्दुल सलाम व अरमान पुत्रगण छिद्दा ने उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज मारपीट की जान से मारने की धमकी दीं और कहा कि हम तुझे जान से मार देंगे। पुत्री उनकी प्रताड़ना से तंग आ गई और उसने घर में रखा तेजाव पी लिया जिसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां पर वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तीनों के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की है।


