cbamazon
उत्तर प्रदेश

पिता की डांट से छुब्ध होकर नवीं क्लास का छात्र घर से पाँच दिन से लापता

पिता की डांट से छुब्ध होकर नवीं क्लास का छात्र घर से पाँच दिन से लापता

 

पिता ने माल थाना में दर्ज कराई गुमसुदगी,

बुलंद संदेश ब्यूरो

लखनऊ।माल कोतवाली के अंतर्गत नई बस्ती गाँव निवासी राज यादव उम्र करीब 18 वर्ष पुत्र जगतपाल यादव पिता की डांट के बाद घर से सन्दिग्ध परिस्थियों में लापता हो गया।पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बिना बताए गायब हो गया।जब देर रात तक राज यादव घर वापस नही लौटा तो घर वालों ने तलाश शुरू की।उसके पिता का कहना है कि देर रात को जब वह घर नहीं आया।तो उसकी तलाश शुरू किया।शाम को गाँव के कुछ लोगों को माल कस्बे में बेटे को देखा गया।उसके बाद उसका कुछ पता नही चला।परिवार जन जब रिस्तेदारी सहित अन्य सभी संभावित जगह तलाश कर थक गए तो पिता जगतपाल शुक्रवार को अपने बेटे के गायब होने की गुमसुदगी माल थाना में दर्ज कराई है।।माल पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।