cbamazon
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों में "संचारी रोगों से बचाव "को चलेगा स्वच्छता अभियान

परिषदीय स्कूलों में "संचारी रोगों से बचाव "को चलेगा स्वच्छता अभियान


 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

कांठ, मुरादाबाद (सुदेश बिश्नोई)। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में मच्छर व जलजनित रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि स्कूलों में जलभराव न हो। मच्छरों के प्रकोप से छात्रों को बचाया जाए। जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लार्वा छिड़काव कराया जाए। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। छात्रों को स्वच्छता, हाथ धोने और बरसात में होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी जाए। सभी स्कूलों को स्वच्छता से संबंधित कार्यों के दो-दो फोटोग्राफ ईमेल से महानिदेशालय को भेजने होंगे।