cbamazon
उत्तर प्रदेश

परिवार परामर्श केंद्र में 3 टूटते परिवार फिर जुड़े

परिवार परामर्श केंद्र में 3 टूटते परिवार फिर जुड़े

बुलन्द संदेश/लाएबा नूर

 

27 मामलों पर हुई सुनवाई


सम्भल। पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों को सुलझाने की दिशा में सराहनीय प्रयास जारी हैं।पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के आदेश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत और क्षेत्राधिकारी बहजोई स्तुति सिंह के निर्देशन में चंदौसी स्थित परामर्श केंद्र पर बुधवार को बैठक आयोजित की गई।
        गौशाला रोड स्थित पिंक चौकी चंदौसी में केंद्र प्रभारी एवं थानाध्यक्ष डॉ.रुकम पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान कुल 27 प्रकरणों की सुनवाई की गई,जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।बैठक की खास उपलब्धि यह रही कि 3 परिवारों को आपसी सहमति के आधार पर पुनःएक साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया, जिससे टूटते रिश्तों को नई उम्मीद मिली। वहीं 2 मामलों में कानूनी कार्यवाही की संस्तुति की गई,जबकि 1 प्रकरण आवेदक द्वारा बल न देने के कारण बंद कर दिया गया।केंद्र में मौजूद काउंसलरों ने दोनों पक्षों को समझाकर आपसी मतभेद दूर करने और पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने की सलाह दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य परिवारों को टूटने से बचाना और समाज में सकारात्मक माहौल कायम करना है।इस अवसर पर काउंसलर श्वेता गुप्ता,संगीता भार्गव,पूनम अरोरा,उपनिरीक्षक महेश गंगवार, हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह और रुचि सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।