बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ, मुरादाबाद( सुदेश बिश्नोई)lपश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित गोलबाजार क्षेत्र के लॉज से केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका शुभांगी माहेश्वरी का शव पुलिस ने बरामद किया। उसके साथ मौजूद युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे खड़गपुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिक्षिका बरेली और युवक मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र का रहना वाला है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बरेली निवासी शुभांगी माहेश्वरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शुभांगी माहेश्वरी का मुगलपुरा प्रथम में रहने वाले आमिर अली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। युवती के परिजनों के विरोध पर शुभांगी ने आमिर से शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद आमिर ने हिंदू धर्म अपनाने का ड्रामा किया था। तीन जुलाई 2023 को आमिर ने मुरादाबाद के तत्कालीन जिलाधिकारी को हिंदू धर्म अपनाने के लिए शपथ पत्र दिया था। शपथ पत्र में अपना नाम आमिर अली से परिवर्तित कर अमित माहेश्वरी रखने की अनुमति मांगी थी। हिंदू धर्म अपनाने की प्रक्रिया संबंधी जांच में मामला फर्जी मिलने पर डीएम ने अनुमति नहीं दी थी। इसी बीच शुभांगी के परिजनों ने उसकी शादी एक इंजीनियर के साथ कर दी। शादी के बाद वह पति के साथ पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में रहने जरूर लगी लेकिन प्रेम बरकरार रहा।आमिर 23 जुलाई को शुभांगी से मिलने खड़गपुर पहुंच गया। खड़गपुर से गोलबाजार में लॉज में अपने नाम से कमरा बुक कराया कुछ देर बाद घर से बहाना कर शुभांगी भी लॉज में पहुंच गई। शाम तक शुभांगी के घर नहीं पहुंचने पर पति ने परिचितों जानकारी ली। जानकारी नहीं मिलने पर खड़गपुर टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक करने पर पुलिस गोल बाजार के लॉज तक पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में पाया। आशंका है कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ सेवन किया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुभांगी माहेश्वरी को मृत घोषित कर दियाl खबर लिखे जाने तक आमिर अली की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।


