बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) दिल्ली मेरठ रोड पर ओमसन पब्लिक स्कूल के सामने मंगलवार पूर्वाहन ग्यारह बजे पति पत्नी और वो के बीच जमकर बवाल हुआ। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले कार से टक्कर मारकर पति को गिरा दिया और फिर जमकर धुनाई की। दोनों पक्षों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। नगर की एक कॉलोनी निवासी एक युवक का अपनी पत्नी से दो साल से विवाद चल रहा है। दोनों अलग अलग रहते है। बताय जा रहा है कि युवक मंगलवार पूर्वाहन ग्यारह बजे किसी काम से बाइक से जा रहा था। जब वह दिल्ली मेरठ रोड पर पहुंचा तो उसेे अपनी पत्नी कार में एक युवक से साथ जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद युवक ने एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया और दिल्ली मेरठ रोड पर ओमसन पब्लिक स्कूल के सामने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी बीच पत्नी के प्रेमी ने कार से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह नीचे गिर गया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी व उसके प्रेमी ने युवक की लात घुसो से पीटाई करनी शुरू कर दी। यह नजारा देखकर भीड़ लग गई। मारपीट के बाद दोनों कार से फरार हो गए। बेरहमी से हुई पिटाई में युवक का हाथ टूट गया। युवक ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पत्नी को भी थाने बुला लिया। थाने में भी दोनों के बीच जमकर नोकझोक हुई। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। एसीपी का कहना है कि अभी तक इस मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


