पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट कर किया घायल कर पत्नी को छत से फेंकने का किया प्रयास
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)
नगर की ब्रजविहार कॉलोनी में एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं बेरहम पति का अपनी पत्नी को पीटने से जी नहीं भरा मारपीट करने के बाद पति ने अपनी पत्नी को छत से फेंकने का भी प्रयास किया, पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने के कारण आरोपी पति पत्नी को चैट से नीचे नहीं फेंक पाया। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर की ब्रजविहार कॉलोनी निवासी मोनिका शर्मा का आरोप है कि देर रात पति नितेश शर्मा आया और मेरे व मेरे बेटे के साथ मारपीट करनी कर दी। इतना ही नहीं मेरे पति ने मुझे छत से फेंकने का भी प्रयास किया। किसी तरह पड़ोसियों के आने पर ऐसा नहीं हो सका। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति नितेश शर्मा निवासी ब्रजविहार कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


