cbamazon
उत्तर प्रदेश

फैक्ट्री में लगी भीषण आग,एक मजदूर की मौत,

बुलन्द संदेश

दूसरा झुलसा,भर्ती 
-फैक्ट्री में ईपीई पैकेजिंग फोन बनाने का कार्य चल रहा था
-दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर पाया आग पर काबू
हापुड़,धौलाना-9 जुलाई 
जनपद धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेज-3 स्थित एक  स्टील्स फैक्ट्री में बुधवार तडक़े भीषण आग लग गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी फायरबिग्रेड की गाडिय़ां लेकर मौके पर पहुंचे। साथ ही कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। 
       मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह धौलाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में मैसर्स सुख स्टील्स फैक्ट्री स्थित है। जिसमें ईपीई पैकेजिंग फोन बनाने का कार्य चल रहा था। जिसमें बुधवार सुबह चार बजे भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी फायर ब्रिगेड की 5 गाडिय़ां लेकर मौके पर पहुंची। आग की विकरालता को देखते हुए गाजियाबाद से 2 वाटर बाउजर और बुलाए गए। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
      अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग को सिर्फ शेड-4 तक सीमित रखा गया। सर्च के दौरान शेड से गुलफाम 50 वर्ष निवासी बागपत का शव बरामद हुआ। शावेज 30 वर्ष निवासी धौलाना झुलस गया,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
            मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है। इस घटना में एक कर्मचारी की मौत व एक झुलस गया है।