cbamazon
उत्तर प्रदेश

फूलन देवी का बलिदान दिवस मनाया, की भारत रत्न देने की मांग

फूलन देवी का बलिदान दिवस मनाया, की भारत रत्न देने की मांग

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

मोदीनगर/गाजियाबाद (अनवर खान)। कश्यप उत्थान सेवा समिति द्वारा गाजियाबाद के बापूधाम स्थित समिति के संयोजक सुखबीर कश्यप के आवास पर वीरांगना स्व फूलन देवी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन को स्मरण किया गया तथ केंद्र सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान करने की मांग की गई।
           समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र पुरी कॉलोनी निवासी पंकज कश्यप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फूलन देवी ने सामाजिक न्याय और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना चाहिए तथा भारत रत्न देकर उनके संघर्ष को उचित सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता जेपी कश्यप ने की, जबकि पूर्व मंत्री पन्नालाल कश्यप मुख्य अतिथि रहे। संचालन समिति के महासचिव सुनील कश्यप ने किया। 
          इस अवसर पर सुभाष कश्यप, सुदेश कश्यप, एडवोकेट अनिल कश्यप, जयवीर कश्यप, सतीश कश्यप, विपत्रम कश्यप, जयभगवान कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, नागेंद्र कश्यप, ललित कश्यप, रविंद्र कश्यप, संचित कश्यप, अमरपाल कश्यप, रिंकू कश्यप, राधे कश्यप, देवी सिंह कश्यप, श्रीराम मास्टर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।