cbamazon
उत्तर प्रदेश

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी पर दिल्ली पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, बुलंदशहर लौटते ही नजरबंद

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी पर दिल्ली पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, बुलंदशहर लौटते ही नजरबंद

बुलन्द संदेश ब्यूरो

बुलंदशहर। छात्रों के मुद्दे पर पीएम आवास के सामने धरना दे रहे नेता विपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना पर जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान अपने साथियों के साथ मंगलवार शाम ही दिल्ली पहुंचे और मंदिर मार्ग थाना एवं मॉडल टाउन के छत्रसाल स्टेडियम के बाहर विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरेंद्र उपाध्याय मंगलवार देर रात्रि तीन बजे जैसे ही बुलंदशहर पहुंचे पहले से ट्रेस कर रही पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया और नजरबंद कर दिया । शहर में जियाउर्रहमान के अलावा राकेश भाटी, आशू कुरैशी, मनीष चतुर्वेदी, सचिन वशिष्ठ, स्याना में साजिद चौधरी, डॉ इरफान, हिमाचल गुर्जर, शिकारपुर विधानसभा मे शिवकुमार शर्मा, दिनेश पंडित, नरेश बाल्मिकी, सगीर अहमद, अखिल पठान, खुर्जा विधानसभा में कृष्ण मोहन सिंह, धर्मेंद्र महावर, सिकंदराबाद विधानसभा में शकील अहमद, हाजी फाजिल, मुनेंद्र जाटव, अनूपशहर विधानसभा में प्रज्ञा गौड़, दिनेश शर्मा, नितिन शर्मा, अली मुराद नकवी, डिबाई विधानसभा में तपन गौड़, विपुल कौशिक आदि नेताओं को पुलिस ने ही दी रात्रि से हाउस अरेस्ट किया हुआ है ।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा है कि लोकतंत्र में आने जाने की स्वतंत्रता मौलिक अधिकार है लेकिन पुलिस तानाशाही तरीके से देर रात्रि कांग्रेस नेताओं के घर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर रही है जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस कांग्रेस से डरी हुई है, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए आमजन की आवाज को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी मोदी सरकार की तानाशाही एवं कायरता की निशानी है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।