cbamazon
उत्तर प्रदेश

रेल सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कदम, आनंद विहार स्टेशन का निरीक्षण स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान

रेल सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कदम, आनंद विहार स्टेशन का निरीक्षण स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान

बुलन्द संदेश  ब्यूरो


गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) रेलवे बोर्ड सदस्य रेल मंत्रालय डीआरयूसीसी ऋषभ शर्मा द्वारा आनंद विहार रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान डायरेक्टर आनंद विहार रेलवे स्टेशन  आनंद मीना , सीएमआई  प्रहलाद पंवार  ,  अधिकारीगण , प्रतीक माथुर, बृजेश चौधरी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान  सदस्य ने रेल्वे स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा आम यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।

यात्रियों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म व्यवस्था , दिव्यांग यात्री सुविधाओं 


सहित अन्य आवश्यक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए। ऋषभ शर्मा  ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करना एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। भारतीय रेलवे को अधिक आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित एवं यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इन मानकों को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।