cbamazon
उत्तर प्रदेश

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव नही हुई पहचान।

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव नही हुई पहचान।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बुलन्द संदेश/ लल्ला सलमानी 

सम्भल। बबराला-राजघाट रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 10 बजे ट्रैक के किनारे से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी,जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
        पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया,लेकिन देर शाम खबर लिखे जाने  तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं और लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।प्राथमिक जांच में महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आत्महत्या हादसा या अन्य किसी आशंका के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया है,ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था।महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है और गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें,ताकि उसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।