cbamazon
उत्तर प्रदेश

राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' व PNB अनुबंध कार्यक्रम का आयोजन हुआ

राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' व PNB अनुबंध कार्यक्रम का आयोजन हुआ

 

 

 

बुलन्द संदेश/अरशद हसन खान,  

 

पीलीभीत रविवार को राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय, पीलीभीत में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ द्वारा किये "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" के शुभारम्भ का लाईव प्रसारण से विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की उपस्थिति में जनपद पीलीभीत के महाविद्यालयों के समस्त शिक्षक / शिक्षिकाओं / गणमान्य नागरिकों एवं महाविद्यालय की छात्राओं को दिखाया गया। तदोपरान्त मुख्य अतिथि माननीय मन्त्री संजय सिंह गंगवार, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यापर्ण करके शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जनपद पीलीभीत के समस्त महाविद्यालयों के शिक्षकों/ शिक्षिकाओं एवं आश्रित परिवार के सदस्यों को 86 (छियासी) कैशलेस चिकित्सा कार्ड राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने वितरित किये गये। राज्य मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि इस योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त होगी जिससे उपचार के समय आर्थिक भार में कमी आयेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं सुनिश्चित होंगी। 

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर एवं परियोजना निर्देशक पवन सिंह उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ० सचिन गिहार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कैशलेस सुविधाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ० रवीन्द्र कुमार द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ० महेश बाबू द्वारा किया गया । 

इस मौके पर महाविद्यालय फजलुर्रहमान, डॉ० बरखा, डॉ० महेश बाबू, मनोज कुमार, अजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार राना, राजेन्द्र कुमार उपस्थिति रहे।