cbamazon
उत्तर प्रदेश

राष्ट्र अर्पण संगठन ने वानप्रस्थ आश्रम में बांटीं चादरें और वस्त्र: बुजुर्ग है हमारी धरोहर हो उनका सम्मान : मांगे राम चौहान

राष्ट्र अर्पण संगठन ने  वानप्रस्थ आश्रम में बांटीं चादरें और वस्त्र: बुजुर्ग है हमारी धरोहर हो उनका सम्मान : मांगे राम चौहान

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ (सुदेश बिश्नोई)lआज राष्ट्र अर्पण संगठन द्वारा मुरादाबाद स्थित वानप्रस्थ वृद्ध आश्रम में वस्त्र एवं चादर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप आवास आयुक्त मांगे राम चौहान ने शिरकत की। उन्होंने अपने हाथों से आश्रम के वृद्ध माता-पिता को वस्त्र व चादरें भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री चौहान ने संगठन के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों की निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है lमहानगर अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल और मुरादाबाद संयोजिका रेनू सक्सेना के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से वृद्धजनों का हाल-चाल जाना और उनकी सेवा की।इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष नीरज चौहान, महामंत्री स्नेहलता चौधरी, कुसुमलता शर्मा, बुद्धिजीवी मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, गोविंद नगर मंडल अध्यक्ष रविंद्र महंत, महेंद्रऔर दीपाली सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।