cbamazon
उत्तर प्रदेश

*राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक*      

*राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक*      

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

  गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) राष्ट्रीय लोकदल सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी व सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार चेयरमैन ने आभास त्यागी को क्षेत्रीय महासचिव व हाजी तोहिद आलम को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देकर विधिवत घोषणा की । कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  चौधरी तेजपाल सिंह ने की व कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक अरुण चौधरी भुल्लन ने किया । इस मौके पर बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे । प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी   ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी व राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को मजबूत करने की बात कही और कहा कि रालोद में ही सभी का हित है।हमें उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारी पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ पार्टी में काम करेंगे वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार चेयरमैन ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए यह नियुक्तियां की गई है।राष्ट्रीय लोकदल ही वह दल है जहां किसान कमरे की बात की जाती है  कार्यक्रम के अध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह ने बताया हम सब लोग पार्टी के कार्यकर्ता है  और कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत होती है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पुरी मेहनत और ईमानदारी से संगठन के लिए कार्य करना चाहिए ।

टीम ऑलरेडी के संयोजक अमरीश त्यागी ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में गठित हुई टीम आर एल डी के बारे में बताया अमरीश त्यागी ने बताया कि अभी तक टीम आरएलडी की 17 जिलों में कमेटी तैयार हो चुकी है । जो प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड में अपने पदाधिकारी नियुक्त करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। पूर्व प्रत्याशी अजय पाल प्रमुख ने जयंत चौधरी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए आगामी 2027 चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को अभी है जुड़ने का आवाहन किया ।

 

इस मौके पर चौधरी तेजपाल सिंह , चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी , रामकुमार चेयरमैन ,अमरीश त्यागी ,अजय पाल प्रमुख, हाजी तोहिद आलम, आभाष त्यागी , मनिंदर बिल्ला,हाजी समीउल्लाह खान,इमरान इलाही, शांतनु त्यागी, मिहिर त्यागी , संजय बिंदल , कन्हैया लाल , अनुपम त्यागी,युसूफ कुरैशी, हाजी महबूब, हाजी नौशाद,रईस नेताजी,नमन त्यागी,गोविंद सिंह ,अमित गर्ग, वेद त्यागी, जुनैद चौधरी, आलोक चौधरी,देव गोस्वामी, अमित चौधरी, नरेश त्यागी, अंकुर चौधरी, सूरज शर्मा, कलवा कुरैशी,जावेद नेताजी, हाजी समर,हाजी नौशाद, आभास त्यागी, गौरव करोटिया, दीपक,कुणाल,बिलाल,साजिद, हाजी यासीन ,अमीन चौधरी पतला,सलीम प्रधान , राजा मजीद , सनी त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे ।