बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) गोविन्दपुरम स्थित शुभ आशीर्वाद फ़ार्म हाउस में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन तथा विशिष्ट अतिथि प्रबुद्ध कुमार राष्ट्रीय सचिव और मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह ने की।मंच का संचालन महानगर अध्यक्ष डा रेखा चौधरी ने किया । कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र चौधरी बॉबी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना,कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें आगामी चुनावों के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में जुझारू एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनवीर चौधरी और तेजपाल चौधरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक श्री इन्द्रजीत सिंह टीटू ,प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान अमित त्यागी सरना पूर्व जिलाध्यक्ष युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक इंद्राणी त्यागी छेत्रीय अध्यक्ष महिला प्रदीप त्यागी विवेक शर्मा वासु सिंघल शतांशु कंसल प्रदीप त्यागी संजीव अरोड़ा दिनेश शर्मा प्रदेश महासचिव मधु शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला सुनील नवीपुर,करण एडवोकेट हरेंद्र चौधरी शेर सिंह मौर्य,अमित आर के प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ किशन राघव राजू गौतम विधानसभा अध्यक्ष सूची त्यागी सुचित्त त्रिपाठी adv संगीता बामल आदि अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।राजीव तालान रॉकी प्रवीण यश उज्जवल विभु लक्ष्मण बाबा रोहन शर्मा मुकेश तेवटिया प्रवीण मड्डैया अशोक सहरावत मनजीत अमित जवाहर सिंह सतेंद्र तेवटिया आदि उपस्थित रहे ।

मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और प्रत्येक वार्ड में संगठन की मजबूत इकाई का गठन आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का समर्थन किया तथा कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सभी वर्गों को समान सम्मान देने में विश्वास रखता है और धर्म एवं जाति की राजनीति नहीं करती ।त्रिलोक त्यागी ने युवाओं से पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि नए और ऊर्जावान कार्यकर्ता ही संगठन का भविष्य हैं। उन्होंने 'स्मार्ट विलेज' की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। शहरों के बीच बसे गांवों के विकास और सम्मान के लिए भी पार्टी निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने किसानों के हितों, शिक्षा, आईटीआई को बढ़ावा देने तथा गठबंधन के साथ मिलकर आगामी चुनाव लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रबुद्ध कुमार ने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे जनता के बीच सक्रिय रहें तथा महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को उठाने का आग्रह किया। इंद्रजीत सिंह टीटू ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा किसान और मजदूर के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। किसानों को उनकी जमीन का वास्तविक मालिक बनाने का कार्य राष्ट्रीय लोकदल ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को हर जाति, धर्म और समाज के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर सरकार बनाने में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के विश्वास के साथ हुआ।


