बुलन्द संदेश ब्यूरो
*वसूली में तेजी लाने के लिए बढ़ाई जाएगी ई पोस मशीने*
गाजियाबाद (आशा चौधरी) नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा हाउस टैक्स संबंधित कार्यों पर गति लाने के लिए विभाग के अधिकारियों से बैठक की गई जिसमें सभी जोन के जोनल प्रभारी उपस्थित हुए, नगर आयुक्त ने बैठक में हाउस टैक्स की वसूली बढ़ाने के साथ साथ कर दाताओं को जागरूक करने के लिए भी प्रमुख रूप से चर्चा की, बैठक में उपस्थित मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह को सभी वार्डों में रोस्टर बनाते हुए कैंप लगाने के लिए कहा गया कैंप प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ हो निर्देश दिए गए तथा चल रही छूट का लाभ करदाताओं को मिले प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए, बैठक में तकनीकी व्यवस्थाओं को देखने वाली टीम भी उपस्थित रही जिनके द्वारा हाउस टैक्स के सॉफ्टवेयर, ऑनलाइन भुगतान तथा ऑनलाइन बिल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई मौके पर बैठक में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव भी उपस्थित रहे lनगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि हाउस टैक्स वसूली को बढ़ाने तथा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सॉफ्टवेयर अपडेट करने की प्रक्रिया पर विस्तार से टीम से बैठक की गई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए जिसके क्रम में रेवेन्यू इंस्पेक्टर तथा टी आई अपने अधिकार से हाउस टैक्स न कम कर सकते हैं ना हाउस टैक्स बढ़ा सकते हैं, हाउस टैक्स के बिलों में टैक्स को कम या ज्यादा करने का अधिकार आर आई तथा टी आई का समाप्त कर दिया गया है, उच्च अधिकारी नियमानुसार परीक्षण उपरांत ही संबंधित बिल में बदलाव कर सकते हैं, इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान करने वाले करदाताओं को अपना लेजर देखने में परेशानी हो रही थी, सॉफ्टवेयर अपडेट करने के निर्देश टीम को दिए गए, करदाता वर्तमान तथा पूर्व में जमा हुए हाउस टैक्स का लेखा जोखा देख सकेंगे अपना लेजर देख सकेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट कराया जा रहा है l हाउस टैक्स वसूली को बढ़ाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ई पोस मशीन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है जिसमें सभी वार्डों में ई पोस मशीन के माध्यम से हाउस टैक्स वसूला जा सकेगा, 30 ई पोस मशीन को बढ़ाकर 100 किया जा रहा है, संबंधित टीम को एक सप्ताह के भीतर दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही पूर्ण करने के लिए कहा गया l नगर निगम जहां शहर हित में हाउस टैक्स वसूली को बढ़ाने की योजना बना रहा है वहीं दूसरी ओर नागरिकों और करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सॉफ्टवेयर अपडेट करने ई पोस मशीन बढ़ाने, हाउस टैक्स पर छूट की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार की कार्यवाही को भी गति दे रहा है, सभी जोनल प्रभारी अपने-अपने जोन में करदाताओं से सीधा संपर्क करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं,*अपर नगर आयुक्त तथा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी भी करदाताओं की समस्याओं तथा संशय के समाधान हेतु रोस्टर के क्रम में जोनल कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यवाही करेंगे नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गएl पार्षदों का सहयोग भी निगम को मिल रहा है जो की सराहनीय है l


