बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव खडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को शिकारपुर तहसील क्षेत्र स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर सैनिक स्कूल पहुंचे यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सैनिक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बेहद सराहनीय और प्रेरक पहल की।

उन्होंने इस ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान को स्थापना के लिए अपनी बहुमूल्य भूमि दान करने वाले क्षेत्र के गांव खडवाया निवासी राज्यपाल सिंह को विशेष रूप से मंच पर आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया और समाज हित में उनके इस महान योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से सीधा संबाद भी किया और उन्हें एक देश सेवा में राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।


