cbamazon
उत्तर प्रदेश

रजपुरा पुल के पास अज्ञात व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर घायल,अलीगढ़ रेफर

रजपुरा पुल के पास अज्ञात व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर घायल,अलीगढ़ रेफर

बुलन्द संदेश/लल्ला सलमानी 


सम्भल रजपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। यह हादसा रजपुरा पुल के पास हुआ,जहां किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति सड़क पर लहूलुहान हालत में गिर पड़ा।
      घटना की सूचना मिलते ही रजपुरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रजपुरा पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई थी,जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।घायल व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और उसकी पहचान कराने का प्रयास जारी है।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस घायल को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो,तो तत्काल रजपुरा थाना पुलिस या सीएचसी रजपुरा से संपर्क करें,ताकि समय रहते परिजनों को सूचना दी जा सके।घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। प्रशासन से यहां सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग भी उठ रही है।