cbamazon
उत्तर प्रदेश

*सीबीएसई एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विज्यांश चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक, नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने किया ₹1,02,620 से सम्मानित*

*सीबीएसई एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विज्यांश चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक, नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने किया ₹1,02,620 से सम्मानित*

 

गाजियाबाद (आशा चौधरी)

नेहरू वर्ल्ड स्कूल, शास्त्री नगर के छात्र एवं गाजियाबाद शूटिंग क्लब के प्रतिभाशाली शूटर विज्यांश चौधरी ने 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स पिस्टल एवं राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालक वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, सीबीएसई, जनपद गाजियाबाद तथा देश का गौरव बढ़ाया।यह प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी, बिशनखेड़ी, भोपाल में आयोजित हुई। विज्यांश ने 400 में से 381 अंक (15X) अर्जित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर नेहरू वर्ल्ड स्कूल, शास्त्री नगर, गाजियाबाद ने विज्यांश चौधरी को ₹1,02,620 का सम्मान-चेक प्रदान कर उनकी उपलब्धि का सम्मान किया।विज्यांश चौधरी अजय प्रमुख के छोटे सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।