बुलन्द संदेश ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर (गुफरान अली)।
सिंभावली खुडलियां जूनियर हाई स्कूल के पास लंबे समय से एक जर्जर बिजली पोल लोगों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पोल नागर डेयरी की बंद पड़ी बिजली लाइन का है, जो काफी समय से टेढ़ा होकर खड़ा है। वहीं लाइन के तार भी कई स्थानों से कटे और क्षतिग्रस्त हैं।
बताया जा रहा है कि यह जर्जर लाइन के उपर से 440 वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। बरसात और तेज आंधी के दौरान पोल के गिरने या तार टूटने की आशंका बनी रहती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए इस मार्ग पर आवाजाही बढ़ जाएगी।
इसके अलावा सड़क पर निराश्रित पशुओं का भी आवागमन रहता है। ऐसे में यदि समय रहते पोल और लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
क्षेत्रवासियों लव कुमार, कपिल कुमार, अमित कुमार, मोनू यादव, रितेश ठाकुर और रईस खान आदि ने विद्युत विभाग से जर्जर पोल और क्षतिग्रस्त तारों को तत्काल बदलवाने तथा आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे को रोकासिंभावली खुडलिया मोड़ पर मौत को दावत देता जर्जर बिजली पोल, कार्रवाई की मांग
गढ़मुक्तेश्वर (गुफरान अली)।
सिंभावली खुडलियां जूनियर हाई स्कूल के पास लंबे समय से एक जर्जर बिजली पोल लोगों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पोल नागर डेयरी की बंद पड़ी बिजली लाइन का है, जो काफी समय से टेढ़ा होकर खड़ा है। वहीं लाइन के तार भी कई स्थानों से कटे और क्षतिग्रस्त हैं।
बताया जा रहा है कि यह जर्जर लाइन के उपर से 440 वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। बरसात और तेज आंधी के दौरान पोल के गिरने या तार टूटने की आशंका बनी रहती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए इस मार्ग पर आवाजाही बढ़ जाएगी।
इसके अलावा सड़क पर निराश्रित पशुओं का भी आवागमन रहता है। ऐसे में यदि समय रहते पोल और लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
क्षेत्रवासियों लव कुमार, कपिल कुमार, अमित कुमार, मोनू यादव, रितेश ठाकुर और रईस खान आदि ने विद्युत विभाग से जर्जर पोल और क्षतिग्रस्त तारों को तत्काल बदलवाने तथा आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके। जा सके।